सहकर्मी युवक काम के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म; बोला- किसी से बताई तो बदनाम कर दूंगा | Rajnandgaon Bank Employee Rape Case; Woman Blackmailed By Co-Worker

Share this

राजनांदगांव4 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

छत्तीसगढ़ में महिला बैंककर्मी से रेप का मामला सामने आया है। महिला से रेप उसके साथ काम करने वाले युवक ने किया है। युवक उसे किसी बहाने से साथ में ले गया था। वहीं उसने मौका पाकर रेप किया है। इसके अलावा आरोपी ने महिला को धमकी भी दी कि यदि तुमने किसी को बताया तो मैं तुम्हें बदनाम करूंगा। फिर बार-बार उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा था। मगर अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के मुताबिक, 35 साल की शादीशुदा महिला डोंगरगढ़ इलाके के बैंक में काम करती है। वहीं उसके साथ में सहायक के रूप में प्रद्युमन नेताम भी पदस्थ था। बताया गया है कि प्रद्युमन और महिला बैंक के काम से साथ में ही आया जाया करते थे। इसी दौरान नवंबर महीने भी दोनों साथ में कहीं गए थे।

डोंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है।

डोंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है।

महिला ने शिकायत में बताया है कि नवंबर महीने भी आरोपी उसे किसी बहाने से ले गया था। उसके बाद हम जैसे ही सुनसान इलाके में पहुंचे। उसने बाइक खड़ी कर दी और मुझसे जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद उसने मुझसे रेप किया। घटना के दौरान ही मैंने उसका विरोध किया था। लेकिन वह नहीं माना । फिर उसने कहा कि यदि तुमने इस घटना की जानकारी किसी और को दी तो वो सब से बता देगा कि उसने तुमसे संबंध बनाया है।

गिरफ्त में आरोपी।

गिरफ्त में आरोपी।

READ MORE  साइनेक्स मिलेनियम की प्रदर्शनी में बना आकर्षण, चयनित मॉडल का पेटेंट कराने बुलाए गए दो जज | The exhibition of Science Millennium of DP College became an attraction, two judges were called to patent the selected model

शिकायत में यह भी बताया कि उस घटना के बाद बार-बार आरोपी उससे शारीरिक संबंध बनाने कहता था। महिला ने भी लोकलाज के डर से किसी को भी इस बारे में जानकारी नहीं दी। मगर आरोपी के बार-बार जबरदस्ती करने के चलते उसे अब पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्ती, प्यार और फिर रेप

दंतेवाड़ा जिले में एक युवक ने इलाके की ही रहने वाली एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर उसका रेप किया। जब गर्लफ्रेंड ने शादी करने को कहा तो मना कर दिया। शिकायत के बाद युवक को जेल हुई। हालांकि, फिर शादी करूंगा कहकर समझौता किया। जेल से छूटने के बाद दोबारा युवती से दुष्कर्म किया। युवती जब प्रेग्नेंट हुई तो फिर से उसे छोड़ दिया। अब गर्लफ्रेंड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पूरा मामला एक दिन पहले सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, बचेली का रहने वाला भूषण कुमार (24) अपने घर के पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती से कई सालों से संपर्क में था। पहले दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई। फिर युवक ने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। जिसके बाद शादी करूंगा कहकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाता था। लेकिन, जब युवती शादी करने को कहती तो टाल-मटोल करता था। फिर, एक दिन उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती से ब्रेकअप कर लिया।

READ MORE  कांग्रेसियों ने विधायक निवास के सामने ईडी कार्रवाई का जताया विरोध, किया सद्बुद्धि हवन, देखें विडियो

इसके बाद साल 2021 में युवती ने बचेली थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। केस के संबंध में कोर्ट में लगातार पेशी चलती रही। फिर 1 दिन पेशी में युवक की युवती से मुलाकात हुई।उस दौरान युवक ने कहा कि मुझे जेल से बाहर निकाल दो मैं शादी करूंगा। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में समझौता हुआ। फिर सितंबर 2021 में युवक जेल से छूटकर बाहर आया। नवंबर में दोनों की बातचीत फिर से शुरू हुई। तब दोबारा युवक युवती का रेप करता रहा।पढ़े पूरी खबर

शादी से पहले मंगेतर से किया रेप

कुछ दिन पहले बिलासपुर में मंगेतर से रेप करने वाले रेल कर्मी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक और युवती की तीन साल पहले सगाई हुई थी। इस बीच कोरोना की वजह से उनकी शादी टल गई। इस दौरान दोनों मंगेतर में दोस्ती हो गई। तभी युवक ने उसके साथ रेप किया, और प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात भी करा दिया। फिर बाद में युवक ने दूसरी लड़की से रिश्ता तय कर लिया। उसकी हरकतों से परेशान युवती ने थाने में शिकायत कर दी।

टीआई उत्तम साहू ने बताया कि तोरवा क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती प्राइवेट जॉब करती हैं। तीन साल पहले तखतपुर क्षेत्र के रहने वाले राकेश यादव के साथ सामाजिक रीति रिवाज से उनकी शादी तय हुई थी। राकेश रेलवे में पोर्टर के पद पर कार्यरत है। परिवार वालों ने ही उनकी सगाई भी कराई थी।पढ़ें पूरी खबर

READ MORE  प्रदेश कार्यसमिति में शिव प्रकाश ने दिया सूत्र, बोले- लोकल मुद्दों पर आंदोलन करें शुरू | Shiv Prakash gave the formula in the State Working Committee, create agitation on very local issues

खबरें और भी हैं…