बौद्ध धर्म के देवता की ढाई करोड़ कीमती मूर्ति के साथ तीन तस्कर पकड़ाए, महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मूर्ति अवलोकितेश्वर पद्मपाणी की 10वीं-11वीं सदी की प्राचीनतम

Share this

स्विफ्ट कार एवं 2 नग छोटा, बड़ा, बौद्ध धर्म देवता की प्रतिमा जब्त

दुर्ग न्यूज, 23 सितंबर। आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा दीगर प्रान्त से आने वाली अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध परिवहन पर नजर रख कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत थाना/चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम दीगर प्रांतों से आने वाले सभी चेक पोस्ट पर संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध परिवहन पर नजर रखी हुई है।

इसी दौरान शनिवार को छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला के सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छग- ओडीशा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिशा की तरफ से एक सफेद रंग की मारूति स्विफ्ट कार क्रमांक MP 09 TB 5054 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। जो पुलिस पार्टी को वाहन चेकिंग करते देख वाहन को चेक पोस्ट से पहले छोड़कर भागने लगे। जिसे पुलिस की टीम द्वारा दौड़ाकर घेराबंदी कर 3 व्यक्ति को पकड़ा गया। एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम बलराम यादव पिता लक्ष्मण सिंग 48 वर्ष ग्राम कलौदहाला थाना लवुडिया जिला इंदौर, मध्य प्रदेश, सुरेन्द्र पाल पिता रामप्रसाद पाल 40 वर्ष सा. वार्ड नंबर 16 म.न. 122 रूवमी नगर छोटा बागडण थाना एरोड्रम जिला इंदौर, मध्य प्रदेश तथा सुधीर अहीर पिता वासुदेव अहीर उम्र 18 वर्ष सा. कृष्णबाग कॉलोनी पटेल दूध डेयरी के पास विजय नगर इंदौर, मध्य प्रदेश का निवासी होना बताये।

कार की तलाशी लेने पर पीछे डिग्गी से 2 नग छोटा, बड़ा मूर्ति मिला। पूछताछ करने पर बताया कि इंदौर से ओडिशा जाने के लिए निकले थे। 21 सितंबर को जिला अंगूल ओडिशा के 60-70 किमी. आगे पहुंचे जहां पर एक मंदिर में स्थापित छोटा-बड़ा मूर्ति को चोरी कर कार की डिक्की में रखकर इंदौर, मध्य प्रदेश जाना बताया।

READ MORE  बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो नक्सलियों को किया ढेर

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से दोनों मूर्ति को जब्त कर पुरातत्व विभाग, रायपुर को उक्त दोनो मूर्ति के संबंध में पृथक से सूचना दिया गया। पुरातत्व विभाग द्वारा यह मूर्ति 10वीं-11वीं सदी की प्रतीत होना एवं पद्मपाणी प्रतिमा (बौध्द धर्म से संबंधित मूर्ति) होना बताया। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ढाई करोड़ रूपये होना बताये।

 

थाना सिंघोडा में धारा 41(1+4) जा.फौ., 379 भादवि के तहत् कार्रवाई कर फरार आरोपी हासीम खान पिता सलीम खान की पतासाजी की जा रही है।

Share this