मैराथन : फिट भिलाई मूवमेंट के लिए 5 हजार लोगों ने लगाई विधायक देवेंद्र संग दौड़, 6 किलोमीटर का भिलाई मैराथन

Share this

दुर्ग न्यूज, 9 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के तत्वावधान में दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ द्वारा रविवार को शाम 4 बजे से फिट भिलाई मूवमेंट के अंतर्गत 6 किमी की ‘‘भिलाई मैराथन दौड़’’ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में विभिन्न खेल संघों, भिलाई-दुर्ग के युवा, भिलाई नगर विधायक के साथ दौड़े।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg


आपको बता दें कि मैराथन में लगभग 5 हजार बालक-बालिका एवं पुरुष-महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। भिलाई मैराथन दौड़ का प्रारंभ इस्पात क्लब सेक्टर-1 (क्रिकेट ग्राउण्ड) से ए मार्केट सेक्टर-1 होते हुए इक्विपमेंट चौक सेक्टर-1 से सेक्टर-2 चौक होकर सेंट्रल एवेन्यु रोड से पुलिस पेट्रोल पंप (कोतवाली, सेक्टर-6) बाएं मुड़कर कलामंदिर से मोन्यूमेंट पार्क होते हुए शहीद गार्डन सिविक सेंटर में समापन किया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  CG-तेलंगाना बार्डर पर मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर