बिलासपुर में वाहन चेकिंग अभियान, पुलिस ने 93 लाख के गहने और 5 लाख से ज्यादा कैश पकड़ा 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 15 अक्टूबर। राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर न्यायधानी बिलासपुर पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने जिले में चल रही चेकिंग अभियान के दौरान दो अलग अलग कार्रवाई में 93 लाख की सोने-चांदी की ज्वेलरी और दूसरी कार्रवाई में 5 लाख 61 हजार नगदी जब्त किया है। मामले में वैध दस्तावेज नहीं होने से ज्वेलरी जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद आईजी रेंज बिलासपुर अजय यादव एवं एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 14 स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

थाना सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में देवकीनंदन चौक पर चेकिंग पॉइंट लगा कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक निजी वाहन से 93 लाख रूपये मूल्य के सोने एवं अन्य आभूषण मिले। कार सवार लोग इस संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। पुलिस ज्वेलरी को जब्त कर मामले की जांच कर रही है। बता दें कि एक दिन पूर्व कोतवाली में एक व्यक्ति के पास से 5,61,000 रुपए कैश बरामद किया गया, जिसे वैध दस्तावेज नहीं होने से जब्त किया गया और आगे की कार्रवाई की गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  कांग्रेस महाधिवेशन में बाउंसर बेहोश हो गिरा, आया अटैक