ED Raid: रायपुर, भिलाई और राजनांदगांव में अनाज और मेडिकल कारोबारी के यहां ED की छापेमारी

Share this

दुर्ग न्यूज़, 16 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए आचार सहिता लगते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई साथ ही प्रदेश में पुलिस और ईडी काफी ज्यादा एक्टिव हो गई है। एक तरफ जहां गुड़े-बदमाशों को धर-दबोचा जा रहा है तो वहीं, दूसरी ओर छत्तीगसढ़ में लगातार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई चल रही है। इसी बीच आज दुर्ग-भिलाई समेत राजनांदगांव में ईडी ने क‌ई ठिकानों पर दबिश दी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सौरभ जायसवाल वार्ड 29 राहुल नगर राजनांदगांव , भरत रमानी मेडिकल कारोबारी ईडब्ल्यूएस 205 वैशाली नगर भिलाई, गिरीश सावलानी नेहरू नगर भिलाई , सुरेश कुकरेजा अनाज कारोबारी सुंदर नगर भिलाई , सुरेश घिंगानी संचालक घिंगानी फायर वर्क्स कारोबारी पदुमनगर और विकास बत्रा संचालक दूल्हे राजा ग्रुप के बाबा दीप सिंह नगर भिलाई स्थित घर समेत चौहान टावर, रिसाली और पुलगांव स्थित शोरूम में भी दबिश है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाई के साथ राजनांदगांव में भी ED ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक रेड सौरभ जायसवाल के ठिकानों पर पड़ी है। जिसका बड़ा व्यवसाय है। प्रदेश के कई जिलों में अपना व्यवसाय चला रहा है। छापेमारी के बाद अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों ने बताया सौरभ जायसवाल मंत्री अमरजीत सिंह भगत के करीबी हैं। यानि सौरभ जायसवाल के यहां पड़ी रेड से मंत्री की मुश्किलें भी बढ़ सकती है।

Share this
READ MORE  फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी एशिया के सबसे धनी व्यक्ति, गौतम अडानी पहुंचे 24वें पायदान पर