वोट देने लाइन में खड़ी महिला मतदाता की मौके पर ही मौत

Share this

दुर्ग न्यूज़, 17 नवंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान के दौरान बलौदा बाजार जिले से बड़ी खबर सामने आई है। वोट देने के लिए मतदान केंद्र पहुंची एक महिला की अचानक मौत हो गई। यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मिली जानकारी के अनुसार कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 76 ग्राम मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अचानक मौत हो गई। मृतका का नाम सहोदरा उम्र 60 वर्ष है। घटना की पुष्टि भूपेंद्र अग्रवाल निर्वाचन अधिकारी कसडोल ने की है। मामले की जांच में कसडोल पुलिस जुट गई है, बताया जा रहा है कि महिला की हार्ट अटैक आने से मौत हुई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  मनगट्टा में घूमने आए तीन लोगों की बांध के पानी में डूबने से मौत