सदभावना सर्व वैश्य समाज का वैवाहिक परिचय सम्मेलन 10 फरवरी को दुर्ग में

Share this

दुर्ग न्यूज़, 25 दिसंबर। सद्भावना सर्व वैश्य समाज छत्तीसगढ़ की जरहभाठा में आयोजित बैठक में 7वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन आगामी 10 फरवरी 2024 को अग्रसेन भवन रेल्वे स्टेशन के पास, अग्रसेन चौक दुर्ग में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सदभावना संस्थापक एवम कार्यक्रम संयोजक राजीव अग्रवाल ने बताया कि उक्त आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्यप्रदेश, बिहार, दिल्ली सहित देश के दस से अधिक राज्यों के सर्व वैश्य (बनिक) समाज के विवाह योग्य युवक युवती एवं विधवा, विधुर, तलाकशुदा, निशक्त, मांगलिक वर्ग तथा अधिक उम्र के अविवाहित प्रतिभागी शामिल होंगे। इस एक दिवसीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन हेतु 20 जनवरी 2024 के पूर्व सदभावना द्वारा जारी प्रारूप में मोबाइल नंबर 9827173534 एवं 9516803004 पर पंजीयन कराना होगा। पंजीकृत प्रतिभागियों को ही आयोजन में शामिल किया जा सकेगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

विगत छह वर्षों से बिलासपुर/ दुर्ग में सम्पन्न होने वाले सदभावना सर्व वैश्य विशिष्ठ वैवाहिक परिचय सम्मेलन में शामिल हज़ारों प्रतिभागियों में से चार सौ से अधिक प्रतिभागियों को अपना नया वैवाहिक जीवन आरंभ करने इस कार्यक्रम के माध्यम से सफलता मिली है। आयोजन में बनिक वैश्य समूह के छत्तीसगढ़ी, मारवाड़ी, दसा, बीसा, दानी, अग्रवाल, अयोध्यावासी, जैन, माहेश्वरी, कसौंधन गुप्ता, केशरवानी, गहोई, हलवाई, अग्रहरि, रौनियार, खंडेलवाल सहित समकक्ष वैचारिक समानता वाले बनिक वैश्य समाज के प्रतिभागी केवल पूर्व पंजीयन के माध्यम से ही 10 फरवरी 2024 के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

 

आयोजन को सफल बनाने सदभावना महिला समिति से श्रीमती अल्का अग्रवाल, मेनका, उषा, अंजू, सोनिया अग्रवाल सहित मुरारी अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल राजू, शैलेन्द्र गुप्ता , बालगोविंद, प्रद्युम्न, पंकज अग्रवाल, रविंद्र केशरवानी, शिवशंकर अग्रवाल, रामबिलास, राजकुमार, डा शुभम अग्रवाल, मुकेश गुप्ता सहित छत्तीसगढ़ सदभावना सर्व वैश्य समाज के विभिन्न इकाइयों के समाजसेवी सक्रिय हैं।

READ MORE  किसानों के विकास के लिए सरकार संकल्पबद्ध- ताम्रध्वज
Share this