सड़क दुर्घटना में पटवारी बुरी तरह घायल, जिला हास्पिटल में एक्स-रे न करने पर निजी अस्पताल लाया गया, हालत गंभीर

Share this

दुर्ग न्यूज़, 04 फरवरी। पावर हाऊस ओव्हर ब्रिज पर देर रात एक बाईक सवार गिरकर बुरी तरह घायल हो गया है। बाईक क्रमांक सीजी 07 एलयू 7136 को बाईक समेत गिरी हालत में विधायक प्रतिनिधि नमिता हांडा ने डायल 112 पर सूचना दे अचेत पड़े बाईक सवार को शासकीय अस्पताल सुपेला भिजवाया है। बताया जा रहा है कि घायल दुर्ग जिला अंतर्गत गनियारी में पटवारी के पद पर पदस्थ है, उसकी पहचान गौतम नगर एमपीआर रोड खुर्सीपार भिलाई निवासी (32 वर्ष) रमेश कुमार देशलहरे के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि घायल की पसली और सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अचेतावस्था में दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रात लगभग 2 बजे परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे, यहां एक्स-रे करने को लेकर काफी हुज्जत हुई जिसके बाद परिजन घायल को लेकर भिलाई के पल्स अस्पताल पहुंचे जहां उपचार जारी है। चिकित्सकों ने घायल पटवारी की हालत गंभीर बताई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  नशे का बड़ा सौदागर चढ़ा सुपेला पुलिस के हत्थे, अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े होने के मिले संकेत, नशीली दवाईयों का जखीरा एवं स्कूटी जब्त