सड़क दुघर्टना: बाइक के चक्के में फंसा दुपट्टा, हादसे में दो छात्राओं की मौत, बाइक पर सवार थे चार लोग

Share this

दुर्ग न्यूज़ (खैरागढ़), 2 अप्रैल। परीक्षा देने आ रही दो छात्राओं की बढ़ईटोला के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक पर एक युवक सहित तीन युवतियां सवार होकर खैरागढ़ में परीक्षा देने आ रही थी। इस बीच ये दुर्घटना हो गई। जानकारी के मुताबिक एक युवती का दुपट्टा बाइक के चक्के में फंस गया और बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जिससे एक युवती रेशमी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी युवती विक्टोरिया पाल ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। फिलहाल बाइक चालक कैलाश वर्मा और तीसरी युवती लीलावती का इलाज खैरागढ़ सिविल अस्पताल में चल रहा है।

Share this
READ MORE  गणतंत्र दिवस पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचे "मास्टर जी"