चुनाव कराने तैयारी अच्छी हो तो आगे नहीं होगी दिक्कतें-संभागायुक्त राठौर

Share this

चुनाव कार्य को चैलेंज के रूप में स्वीकार करें अधिकारी- आईजी गर्ग

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

निष्पक्ष रहें और कार्य में निष्पक्षता बरतें-कलेक्टर सुश्री चौधरी

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जिला प्रशासन एवं पुलिस अफसरों की संयुक्त बैठक

दुर्ग न्यूज़, 5 अप्रैल।संभाग आयुक्त एसएन राठौर ने कहा कि चुनाव हेतु अच्छी तैयारी हो तो आगे कार्य में दिक्कतें नहीं आएगी। प्रशासनिक तैयारियों के साथ ही जिले में निर्वाचन का माहौल दिखना चाहिए। शांतिपूर्ण चुनाव कराने में संभाग आयुक्त के नाते हरसंभव प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध करायी जाएगी। संभाग आयुक्त श्री राठौर आज कला मंदिर भिलाई में लोकसभा निर्वाचन-2024 के सिलसिले में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। संभाग आयुक्त अधिकारियों की संयुक्त बैठक में एफएसटी, एसएसटी एवं सी-विजिल एप्लीकेशन में ऑनबोर्डिंग तथा केन्द्रीय एवं राज्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा ईएसएनएस की अब तक कार्यवाही, जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की तैयारी एवं चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आदर्श आचरण संहिता का गंभीरतापूर्वक पालन कराना सुनिश्चित करें। चुनाव संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही की जाए। जिले में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम जन सहभागिता के साथ चलायी जाए। सी-विजिल एप का प्रचार-प्रसार होना चाहिए। सी-विजिल एप नागरिकों के लिए निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता और व्यय संबंधी उल्लंघनों की रिपोर्ट करने के लिए एक नवोन्मेषी मोबाईल एप्लीकेशन है। सी-विजिल स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचनों के संचालन में नागरिकों द्वारा निभाई जा सकने वाली सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका पर जोर देती है। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2024 की तिथि के आधार पर मतदाता सूची में नया वोटर्स की नाम जोड़ी जाए। नये वोटर्स को प्रेरित करने स्कूल एवं महाविद्यालयों के पास ’’मेरा पहला वोट देश के लिए’ स्लोगन संबंधित होर्डिंग्स लगायी जाए। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने कहा कि मतदान केन्द्र में वोटर्स को पूरी सुविधाएं मिलना चाहिए। बूथ में वाटर कन्टेनर, छाया, सीनियर सिटीजन के लिए बैठने की व्यवस्था हो, लॉ-आर्डर की स्थिति में बांड ओवर प्रकरण लंबित न हो। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने का काम निर्विघ्न चलना चाहिए ताकि मतदाता निर्भीक होकर निष्पक्ष रूप से चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारी-कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगी है वे मतदान से वंचित न हो, उनके लिए पोस्टल बैलेट का समुचित प्रबंध किया जाए। संभाग आयुक्त ने बेहतर तैयारी के साथ चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी। आईजी आरजी गर्ग ने कहा कि अधिकारी चुनाव कार्य को नये चैलेंज के रूप में स्वीकार करें। सेक्टर अधिकारी अपनी टीम के साथ संबंधित थाना प्रभारी से रू-ब-रू चर्चा कर स्थिति का जायजा लेंगे। मतदान दिवस 100 मीटर की दायरे वाले प्रतिबंधित क्षेत्र व भीड़ पर विशेष नजर रखें। पुलिस एवं राजस्व अधिकारी संबंधित क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अपने सूचनातंत्र को मजबूत रखें। आईजी श्री गर्ग ने कहा कि एफ.एस.टी./एसएसपी टीम के अधिकारियों की शिकायतें नहीं आनी चाहिए। पुलिस अधिकारी चुनाव पूर्व प्रारंभिक कार्यवाहियों पर विशेष ध्यान दें।

READ MORE  Accident News : खून से लाल हुई भिलाई की ये सड़क, लोडिंग वाहन की चपेट में आने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत


कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि अधिकारी निष्पक्ष रहे और कार्य में निष्पक्षता दिखना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को रूटचार्ट के आधार पर क्षेत्र भ्रमण कर वस्तुस्थिति से वाकिफ होने कहा। मतदाताओं को प्रलोभन देने की शिकायतें न हो। वाहन चेकिंग के अलावा सामग्री आदि बंटने की सूचना की जानकारी अधिकारी को होना चाहिए। सेक्टर अधिकारियों को सेकण्ड चरण चुनाव संपन्न होने वाले जिले की सीमाओं पर भी विशेष ध्यान देना होगा। मतदान केन्द्रों में मतदान संबंधित जानकारी उल्लेखित हो व रैम्प, व्हीलचेयर, छाया व पेयजल की समुचित व्यवस्था हो। अधिकारी चुनाव बहिष्कार जैसे मुद्दो पर भी नजर रखें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में तृतीय चरण में चुनाव संपन्न होना है। अधिकारी निष्पक्ष भाव से सावधानीपूर्वक चुनाव कार्य प्रारंभ करें। कलेक्टर ने संभाग आयुक्त को जिले में चुनाव की तैयारियों और अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केन्द्रों में छाया की व्यवस्था हेतु 5 हजार रूपए एवं पेयजल व्यवस्था हेतु 15 सौ रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत नगरीय निकायों एवं पंचायतों के मतदान केन्द्रों में आवश्यक प्रबंध की जाएगी। कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों से संवेदनशील क्षेत्र में जहां मतदान के दौरान विवाद की स्थिति के संबंध में प्रस्तुत रिपोर्ट की जानकारी ली। उन्होंने संभाग आयुक्त को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन करते हुए जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में अधिकारी अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना पुलिस प्रशासन का उद्देश्य होता है। लोकतंत्र में चुनाव एक ऐसा महापर्व है, जिसमें सभी को अपनी सहभागिता के लिए बाहर निकलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा ताकि मतदाता निर्भय होकर अपनी मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। एसपी श्री शुक्ला ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों पर निष्पक्षता जरूरी है। सभी अधिकारी एक टीम के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए चुनाव संपन्न कराएंगे। इस अवसर पर अधिकारी उपस्थित थे।

READ MORE  हुडको बनेगा स्मार्ट कॉलोनी, कई कार्य हो चुके है प्रारंभ, सड़कों का होगा डामरीकरण, विधायक और महापौर ने भूमिपूजन कर शुरू कराया काम
Share this