शिविर लगाकर किसानों का क्रेडिट कार्ड बनाने के दिए निर्देश | Instructions given to make credit card of farmers by setting up camp

Share this

जशपुरनगर24 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की कृषि विभाग पशुपालन विभाग मत्सय विभाग को सभी विकास खंडों में शिविर लगाकर किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक कार्ड बनवाने के लिए कहा हैं। कलेक्टर ने बिजली विभाग के अधिकारी को कड़ी हिदायत देते हुए ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों की बिजली संबंधी समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

उन्होंने कहा कि आवेदनों का एक-एक करके परीक्षण करें और सही निराकरण करें। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को पाठ क्षेत्र जहां विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोग निवास करते हैं, वहां पानी की समस्या आ रही हैं उन जगहों पर पेय जल की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा हैं। उन्होंने बताया की जिले में कुपोषण चौपाल के लिए 50 गांवों को चिह्नांकन किया गया हैं, और 10 बिंदु बनाया गया है जिस पर अधिकारी कुपोषण को दूर करने के लिए गांव में जाकर चर्चा करेंगे और कुपोषण को दूर करने का सार्थक प्रयास करेंगे।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने पत्थलगांव सीईओ को कम गोबर खरीदी और खाद बनाने में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। वेतन रोकने के लिए कहा हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक माह उचित मूल्य दुकान के माध्यम से राशन के लिए डीडी जमा करवाने और सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह के 1 तारीख से ही राशन कार्ड हितग्राहियों को राशन वितरण करने के लिए कहा हैं।

उन्होंने कहा कि सुबह से ही राशन वितरण चालू कर दें ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो पाए और वार्ड वार राशन वितरण करने के लिए कहा हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सभी एसडीएम जनपद सीईओ जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

लंबित प्रकरणों की समीक्षा की

जशपुरनगर| कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने के साथ ही लंबित प्रकरणों के यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सभी राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्रों का सतत दौरा कर स्वास्थ्य केंद्र, कमजोर परीक्षा परिणाम वाले स्कूल, आंगनबाड़ी, आश्रम-छात्रावास का निरीक्षण कर संस्थानों का बेहतर संचालन कराने के लिए कहा। उन्होंने सभी विकासखंडों में वन अधिकार पट्टा प्राप्त एक ग्राम का चयन कर वहां सभी हितग्राहियों को मनरेगा, केसीसी, धान खरीदी समेत विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

इसके लिए सभी एसडीएम को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। कलेक्टर ने सभी विकासखंडों में आमजनों के खातों को आधार सीडिंग कराने के लिए सभी वीएलई की बैठक लेने अाैर उन्हें समझाइश देने के लिए कहा। साथ ही शेड्यूल निर्धारित कर सभी पंचायतों में शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नारंगी वन भूमि में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर काम प्रारंभ कराने की बात कही। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार करने की बात कही।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बड़ी खबर : नवा रायपुर बनेगा आईटी कंपनियों का हब, 90 हजार वर्ग फीट बिल्ट-अप एरिया में दो कंपनियां करेंगी काम