सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष बोले- हर एक श्रमिक के विकास के लिए कर रहे काम | Mandal president said in the conference – working for the development of every laborer

Share this

अंबिकापुर18 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

जिले के गिरवरगंज में श्रमिक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफी अहमद सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए। श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि श्रमिकों का पंजीयन ना सिर्फ कानूनी, बल्कि नैतिक दायित्व है। श्रमिक राज सरकार की 13 योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मंडल से जुड़कर श्रमिक न्यूनतम श्रम मूल्य के साथ अपने पुत्र-पुत्रियों के लिए तीन से तीस हजार तक छात्रवृत्ति का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों से पंजीयन कराने का आग्रह किया। पंजीयन नहीं होने की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। 10 और इससे ज्यादा श्रमिकों वाले नियोजकों से संस्थान में कार्यरत श्रमिकों का अनिवार्य रूप से पंजीयन करना होगा। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।

सामुदायिक भवन के लिए दस लाख रुपए देंगे
कार्यक्रम में विधायक खेलसाय सिंह ने लोगों की मांग पर तत्काल सामुदायिक भवन के लिए दस लाख और पीडीएस भवन के लिए सात लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने मंडल द्वारा चलाए जा रहे श्रमिक हितैषी कार्यक्रम की जमकर सराहना की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, जिपं उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी सिंह, आरके ओझा, रमेश दानोदिया, अनुपम फिलिप, मनोज डालमिया, रामचन्द्र यादव उपस्थित थे।

रोजगार के साथ स्वास्थ्य योजनाओं पर जोर
श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि श्रमिकों के कल्याण के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। गिरवरगंज औद्योगिक परिक्षेत्र में शहीद वीर नारायण सिंह अन्न योजना के तहत गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने दाल-भात केंद्र खोलने, महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर और श्रमिक व उनके परिजन के लिए नेत्र शिविर लगाया जाएगा। वहीं श्रमिकों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयेाजित की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  जशपुर के ट्राइबल वेलफेयर वर्कर जागेश्वर यादव और नारायणपुर के परम्परागत औषधि वैद्य हेमचंद मांझी को पद्मश्री