डाक्टरों ने कराया कोरबा में कोबरा का वेरीफिकेशन, फिर शुरू किया इलाज 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कोरबा। छत्तीसगढ़ में कोरबा के दादर क्षेत्र में सफाई कर रहे रामदयाल को एक कोबरा ने डस लिया। कोबरा डसने के बाद बिल में घुस गया। पीड़ित को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने परिजनों से कहा जब तक सांप की पहचान न हो इलाज कैसे शुरू करें ?

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

तब बेचारे परिजनों ने मरीज को स्ट्रेचर पर छोड़कर स्नेक कैचर की टीम बुलाई। टीम मौके पर पहुँची, बिल खोदा गया और करीब घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को बिल से बाहर निकाला गया। इसके बाद कोबरा को बाकायदा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर आश्वस्त हुए तब जाकर रामदयाल का इलाज शुरू हुआ और गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। बाद में नाग सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।

Share this
READ MORE  IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर हुआ आईएएस अफसरों का तबादला