
भिलाई नगर, 17 अप्रैल। दुर्ग के चंदखुरी स्थित राकेश राइस मिल कर रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और दमकल के तीन वाहन पहुंचे। उन्होंने 4-5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। मिल को आग लगने की वजह से काफी नुकसान हुआ है।
पुलगांव थाना टीआई प्रदीप सोरी ने बताया कि 16 अप्रैल की रात 10 बजे सूचना मिली कि चंदखुरी गांव में स्थित राकेश राइस मिल में आग लग गई है। उन्होंने तुरंत दमकल की टीम को इसकी सूचना दी। वो खुद मौके पर पहुंचे तो देखा वहां भीषण आग लगी थी। आग काफी अधिक लगी होने के चलते भिलाई स्टील प्लांट की एक दमकल को बुलाया गया। पुलिस बल के द्वारा पूरी राइस मिल क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाया गया। इसके बाद कई घंटे तक दमकल वाहन पानी लेकर आते रहे और खाली करके निकलते रहे। इस तरह 4-5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग कैसे लगी इस बात की जानकारी अब तक नहीं लगी है। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। इस आग से राइस मिलर को बड़ा नुकसान हुआ है। राइस मिल में लगी सभी मशीने जल गई हैं। इसके साथ कई लाख बारदाना, चावल और धान जलने की बात कही जा रही है। आग से वास्तविक रूप से कितना नुकसान हुआ है, यह आंकलन लगाया जा रहा है।
राइस मिल में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत बाद 5 घंटे में बुझी, मशीनें बारदाना जल कर खाक
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
