कोषालय कर्मचारी कल राजधानी में घेरेंगे मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ का चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन 

Share this

दुर्ग न्यूज, 7 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय प्रवक्ता रूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि 4 सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा विधिवत 15 दिन पूर्व शासन को ज्ञापन सौंप दिया गया था। शासन द्वारा कोषालय संवर्ग के वेतन विसंगति अधीनस्थ लेखा सेवा के पद बढ़ाने एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन विसंगति

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

तृतीय समयमान वेतनमान मांगों पर कोई पहल नहीं करने के कारण उक्त मांगों में उल्लेखित अनुसार 7 अगस्त 2023 से 11 अगस्त 2023 तक काली पट्टी लगाकर शासन का ध्यान आकृष किया 11 अगस्त को सभी जिलों के पदाधिकारी द्वारा कोषालय साथीगण भोजन अवकाश के समय कलेक्टर को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। दूसरे चरण में संभाग स्तर पर 26 अगस्त 2023 को एक दिवस धरना प्रदर्शन कर प्रदेश के सभी संभागों में किया गया। तीसरे चरण में राजधानी रायपुर पर 8 सितंबर 2023 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री निवास घेराव करने प्रदेश के समस्त कोषालय कर्मचारी गण उपस्थित रहेंगे। प्रदेश के सभी कोषालय से राजधानी रायपुर में एकत्र होकर 8 सितंबर को धरना प्रदर्शन कर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

प्रमुख रूप से संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष हरीश कवर, उप प्रांताध्यक्ष अरुण चौरिया, संघ के संरक्षक चवन प्रकाश साहू, एसके झा, वरिष्ठ सलाहकार एसपी केसरी, प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामाधार साहू, प्रांतीय सचिव गंभीर नेताम, प्रांतीय प्रचार सचिव द्वारिका प्रसाद वस्त्रकार, प्रांतीय प्रवक्ता रूपेंद्र कुमार साहू, प्रांतीय संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर, संभागीय अध्यक्ष रायपुर गोविंद राम बसोने, संभागीय अध्यक्ष बस्तर पूरनलाल ताती, संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर ज्ञानूराम भारद्वाज, संभागीय अध्यक्ष सरगुजा सुशील सिंह, संभागीय अध्यक्ष दुर्ग रामनाथ भूआर्य जिलाध्यक्ष रायपुर अफरोज खान, जिला अध्यक्ष दुर्ग जगजीवन नायक, जिला अध्यक्ष जगदलपुर अविनाश पांडे, जिला अध्यक्ष बिलासपुर संजय नेताम, जिला अध्यक्ष सरगुजा सुशील गुप्ता, जिला अध्यक्ष बालोद केवल राम नेताम, जिला अध्यक्ष राजनांदगांव सुशांत बेलेकर, जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार खेम सिंह ध्रुव, जिलाध्यक्ष रायगढ़ राजीव बरेट, जिला अध्यक्ष मुंगेली भरत लाल सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा रामाधीन साहू, जिला अध्यक्ष कोरिया राहुल मिश्रा, जिला अध्यक्ष सूरजपुर संगीत कुमार, जिला अध्यक्ष जशपुर मृत्युंजय सिंह, जिला अध्यक्ष धमतरी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला अध्यक्ष सुकमा सुखदेव सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष कोंडागांव भानु पटेल, जिला अध्यक्ष बीजापुर उपेंद्र कुमार ओगर, जिलाध्यक्ष नारायणपुर दया, जिला अध्यक्ष कांकेर गौरव द्विवेदी, जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा प्रदीप मारकंडे, जिलाध्यक्ष कोरबा एन के नरसिंह एवं कर्मचारी साथी गण आदि पदाधिकारियों ने दी है।

READ MORE  युवा व्यवसायी ने लगाई फांसी सुसाइड नोट बरामद, जांच शुरू | Young businessman hanged himself, recovered suicide note, investigation started
Share this