छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 1 नवंबर से, 125 लाख मीट्रिक टन खरीदने का लक्ष्य

Share this

दुर्ग न्यूज, 10 सितंबर। धान खरीदी के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान खरीदी को लेकर निर्णय लिया गया। विपणन वर्ष 2023-24 के लिए छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होगी। इस बार 1 करोड़ 25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की जाएगी। बता दें कि खाद्य मंत्री श्री भगत के निवास पर मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक हुई। बैठक में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री शिव डहरिया भी वर्चुअली मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता मंत्री अमरजीत भगत ने की।

 

धान खरीदी को लेकर सरकार ने इस बार अपना लक्ष्य बढ़ा दिया है। इस वर्ष सरकार 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदेगी। पहले किसानों से 15 क्विंटल प्रति एकड़ धान लिया जाता था। वहीं इस बार 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान लिया जाएगा। एक तरफ सरकार ने धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ा दिया लेकिन दूसरी तरफ केंद्र ने छत्तीसगढ़ का धान लेने में कटौती की है। केंद्र सरकार ने 86 लाख मीट्रिक टन का जो लक्ष्य था उसे घटाकर 61 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। ऐसे में राज्य सरकार को 25 लाख मीट्रिक टन का नुकसान वहन करना होगा। हालांकि इसके जवाब में मंत्री भगत ने कहा कि केंद्र धान ले या न ले हम अपना लक्ष्य पूरा करेंगे।

Share this
READ MORE  BSP का लोहा कार में छिपा भाग रहे आरोपी को सीआईएसएफ जवानों ने धरदबोचा