नक्सली को मेड इन यूएसए रिवॉल्वर व कारतूस देने जा रहे तीन गिरफ्तार | Three arrested for giving Made in USA revolver and cartridges to Naxalite

Share this

बीजापुरएक दिन पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के संजयपारा में युवक के कब्जे से हथियार व विस्फोटक पुलिस ने बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने संजयपारा निवासी संतोष गुप्ता के ठिकाने पर छापा मारा गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छापे में संतोष गुप्ता के कब्जे से 3 नग जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। कारतूस के नीचे केएफ 325 बीडब्ल्यूएल मार्क बना हुआ है। वहीं 1 मोबाइल भी बरामद किया गया है। पूछताछ में संतोष ने बताया कि 2 लोगों उसे पिस्टल देने आए थे।

इस पर भैरमगढ़ पुराना बस स्टैंड से संतोष गुप्ता की निशानदेही पर एक बाइक में सवार होकर पहुंचे उक्त दो में से एक प्रिंस शर्मा के कब्जे से एक रिवॉल्वर भी जब्त किया गया है।

रिवॉल्वर में मेड इन यूएसए लिखा हुआ है। वहीं बैरल में यूएसए मार्क है। उसके कब्जे से भी एक मोबाइल बरामद किया गया है। प्रिंस ने पूछताछ में जगदलपुर के आमागुड़ा निवासी विजय साहू के बारे में बताया, जिसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है।

रिवॉल्वर व कारतूस के कोई वैध दस्तावेज वे प्रस्तुत नहीं कर पाए, वहीं उन्होंने बताया कि ये हथियार नक्सली हुंगो मड़कामी उर्फ हुंगा को सप्लाई की जानी थी।

इधर चिंतावागु नाले के पास विस्फोटक लेकर जा रहे तीन और गिरफ्तार

बासागुड़ा थाना क्षेत्र में बासागुड़ा पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पोलमपल्ली-डोगल-चिंतावागु नाले के पास तीन लोगों को घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक थैला भी मिला है।

पकड़े गए लोगों में आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के मंगलगिरीपाडू के शेख फरीद मस्ताव वली 24 साल, शेख मोमिन 36 साल व भद्राचलम के मद्दी सत्यनारायण रेड्‌डी 57 साल, जो वर्तमान में बासागुड़ा में रह रहा था, शामिल हैं।

उ​​​​​​​नके पास से मिले थैले की जांच में डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर, फ्यूज वायर मिले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ये सामान वे बासागुड़ा एलओएस कमांडर शंकर को देने जा रहे थे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  आपसी झगड़े में बदमाश ने कमर से निकाला चाकू, किए कई वार, युवक की मौके पर मौत | Youth stabbed to death in Raipur chhattisgarh local crime news Raipur Ram Nagar knife murder