कार चालक ने स्कूटर को मारी टक्कर, मौके पर युवक ने दम तोड़ा | Car driver hit the scooter, the youth died on the spot

Share this

दुर्ग29 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत - Dainik Bhaskar

सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक कार की टक्कर से स्कूटर सवार स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज की कार और स्कूटर दोनों के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल छात्र को पाटन पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पाटन थाना प्रभारी राजकुमार लहरे से मिली जानकारी के मुताबिक पाटन थाना क्षेत्र के सिकोला गांव निवासी मालिक राम सपहा पिता विनेद प्रमोद सपहा (18 वर्ष) पाटन में स्वामी आत्मानंद स्कूल का 12वीं का छात्र था। वो सोमवार दोपहर एक बजे के करीब पाटन से स्कूटर CG07BW4632 में पेट्रोल भरवाने के लिए कुबेर पेट्रोल पम्प पाटन गया था। वह पेट्रोल भरा कर वापस सिकोला की ओर जा रहा था। 200 मीटर आगे जाते ही मुख्य मार्ग में सिकोला की ओर आ रही कार CG04KU4239 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटर को टक्कर मार दिया। दुर्घटन में मालिक राम को सिर व पैर में गंभीर चोटें आयीं। इससे अधिक खून निकल गया और वो वहीं सड़क पर बेहोश हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने दुर्घटना की सूचना पाटन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मालिक राम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटनाग्रस्त कार

दुर्घटनाग्रस्त कार

स्कूल संचालक व परिजन दे रहे गाड़ी चलाने की छूट
इस समय दुर्ग पुलिस सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रही है। पुलिस का कहना है कि परिजन अपने बच्चों को कम उम्र में बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने की छूट दे देते हैं। ऐसे में यह लापरवाही दुर्घटना का कारण बनती है। स्कूल संचालकों को भी इस पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन वो लोग भी अपने यहां विद्यार्थियों को गाड़ी लेकर आने की खुली छूट देकर रखे हुए हैं। एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव का कहना है कि पुलिस जल्द ही स्कूल संचालकों को इस पर रोक लगाने के लिए कहेगी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  तीसरी आंख ने खोजा राज, 150 CCTV कैमरा खंगालने के बाद हुआ बड़ा खुलासा | The third eye discovered the secret, found the truth after scanning 150 CCTV cameras