घर में घुसकर महिला को मारी गोली, शिक्षक की पत्नी को मिली थी भृत्य की नौकरी 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 27 फरवरी। घर में घुसकर महिला को गोली मारने की घटना छत्तीसगढ़ के MCB जिले के सिरौली में हुई है। गोली महिला के सीने में लगी है, 50 वर्षीय महिला की हालत गंभीर है। बताया गया कि दो युवक देर शाम घर में घुसे और महिला के सीने में गोली मार दी। महिला को घायल अवस्था में मनेंद्रगढ़ अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

घायल कुंती अगरिया के पति राम रूचि शिक्षाकर्मी से शिक्षक बने थे। उनकी मौत के बाद कुंती अगरिया को भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। जानकारी के मुताबिक, मनेन्द्रगढ़ से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिरौली के वार्ड नंबर 9 की रहने वाली कुंती अगरिया के घर शाम में 2 युवक घुसे और पानी मांगा। महिला जैसे ही पानी लेकर लौटी तो दोनों में से एक युवक ने महिला को गोली मार दी। गोली लगते ही जमीन पर गिर गई।

घटना की जानकारी तब हुई, जब महिला की बेटी कुछ देर बाद घर पहुंची। बेटी ने मां को लहूलुहान हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। महिला का खून बहुत ज्यादा बह गया है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Share this
READ MORE  साड़ी ओढ़ा महिलाओं ने पूर्व सरपंच को चप्पलों से पीटा, थाना नहीं पहुंची शिकायत