कोयलीबेड़ा नक्सली मुठभेड़ के लिए कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी, 3 दिनों में सौपेंगे रिपोर्ट

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 1 मार्च। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा में नक्सली मुठभेड़ में हुई 3 ग्रामीणों की हुई मौत मामले की जांच के लिए कांग्रेस पार्टी ने समिति का गठन किया है। प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी के नेतृत्व में 7 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति घटनास्थल पर जाकर वहां की स्थिति की पूरी जानकारी लेकर पीसीसी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

ये हैं समिति के सदस्य

 

जांच समिति में पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी संयोजक, पूर्व विधायक संतराम नेताम सदस्य, पूर्व विधायक शंकरलाल ध्रुव सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर सदस्य, प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर सदस्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई सदस्य और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम सदस्य हैं।

 

जांच समिति के सदस्यों से कहा गया है कि वे मौके पर जाएं और मृत ग्रामीणों के परिजनों से मुलाकात करें। घटनास्थल का जायजा और परिजनों से बातचीत के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर 3 दिन के भीतर इसे जमा करने के लिए कहा गया है।

 

ये है पूरा मामला

 

25 फरवरी को जवानों और नक्सलियों के बीच थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोमरा, हुरतराई, मिच्चेबेड़ा और उसके आसपास के क्षेत्र में नक्सल कंपनी नंबर-05 के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें 3 नक्सलियों के मारे जाने का दावा पुलिस ने किया था। पुलिस के इस दावे को ग्रामीणों और परिजनों ने झूठा बताया है। उन्होंने इसे सीधे हत्या बताया है। परिजनों और ग्रामीणों ने साक्ष्य के तौर पर बैंक पास बुक, आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड जैसे दस्तावेज भी पेश किए हैं।

READ MORE  फायर ब्रिगेड पहुंचने तक कार जलकर हुई खाक, पुलिस जांच में जुटी | Car burnt to ashes till fire brigade reached, police engaged in investigation
Share this