सीजी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, 2,61,000 विद्यार्थी हुए शामिल, कल 10वीं का पहला पेपर

Share this

दुर्ग न्यूज़, 1 मार्च। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई है। जिसमें कुल 2,61,000 छात्र-छात्रा शामिल होंगे जो कि पिछले साल के मुकाबले संख्या कम है। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 2 मार्च यानी कल से शुरू होगी। वहीं इन दोनों ही कक्षा की परीक्षाएं 23 मार्च तक होली के पहले समाप्त हो जाएंगी।

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय से हो रही है। बोर्ड परीक्षा का समय सुबह 9 से 12.15 बजे तक रखा गया है। वहीं 2 मार्च से 10वीं बोर्ड की भी परीक्षा शुरू होगी। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में 12 वीं के लगभग 2,61,000 छात्र शामिल होंगे जो कि पिछले साल से संख्या कम हुई है। वहीं 10वीं के 3,45,000 छात्र शामिल होंगे। जो पिछले साल के मुकाबले संख्या बढ़ी है। इन परीक्षाओं के लिए सभी जिलों में कुल 2475 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Share this
READ MORE  काउंटर FIR पर शिकायतकर्ता और पुलिस-प्रशासन सवालों में; कार्रवाई पर स्थगन आदेश | Fighting case between Congress leaders, High Court reprimanded, complainant on counter FIR and police-administration in questions