पल्स पोलियो अभियान आज, 36 लाख से ज्यादा बच्चे पीयेंगे दो बूंद जिंदगी की

Share this

दुर्ग न्यूज़, 3 मार्च। पोलियो उन्मूलन अंतर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस अर्थात पल्स पोलियो अभियान का आयोजन राज्य में 3 से 5 मार्च 2024 तक किया जाएगा। अभियान के पहले दिन बूथ के माध्यम से तथा दूसरे एवं तीसरे दिन गृह भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वीआर भगत ने बताया कि अभियान के लिए वैक्सीन तथा अन्य आवश्यक सामग्री जिलों में उपलब्ध करा दी गई है। प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को इस वर्ष 14 हज़ार से अधिक बूथ के माध्यम से कुल 36 लाख 13 हजार से अधिक बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान ट्रांजिट दल के द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेला स्थल, हाट बाज़ार, ईट भट्टी, स्लम एरिया, भवन निर्माण आदि को विशेष रूप से फोकस किया जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

टीकाकरण दल का प्रशिक्षण ग्राम, सेक्टर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर पूर्ण कर लिया गया है। अभियान के दौरान सुपरवाईजर सभी बूथों का सुपरविजन भी करेंगे। पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारिया पूरी कर ली गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  भारत तिब्बत सहयोग मंच ने दलाई लामा का मनाया जन्मदिन