चित्रकोट महोत्सव : CM साय ने किया 208.32 करोड़ रुपए के विकास कार्याेें का लोकार्पण-शिलान्यास

Share this

दुर्ग न्यूज़, 5 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर जिले के चित्रकोट महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव में बस्तर संभाग के सभी जिलों को 208 करोड़ 32 लाख रुपए से अधिक राशि के 643 विकास कार्याेें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन कार्यों में 104 करोड़ 20 लाख 61 हजार की लागत से 177 विकास कार्यों का लोकार्पण और 104 करोड़ 11 लाख 65 हजार रुपए की लागत से 466 विकास कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, कोण्डागांव, कांकेर और दंतेवाड़ा जिले में विकास कार्य का लोकार्पण किया गया।

भूमिपूजन-शिलान्यास के तहत बस्तर जिले में 10 करोड़ 45 लाख 75 हजार की लागत से 108 विकास कार्य, सुकमा जिले में 08 करोड़ 50 लाख 86 हजार की लागत से 06 विकास कार्य, नारायणपुर जिले में 08 करोड़ 73 लाख 77 हजार की लागत से 14 विकास कार्य, बीजापुर जिले में 10 करोड़ 43 लाख 37 हजार की लागत से 70 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले में 04 करोड़ 28 लाख 17 हजार की लागत से 07 विकास कार्य, कांकेर जिले में 23 करोड़ 47 लाख 46 हजार की लागत से 29 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले में 38 करोड़ 22 लाख 27 हजार की लागत से 232 विकास कार्य की सौगात मुख्यमंत्री श्री साय ने दी है।

कार्यक्रम में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पदमा कश्यप, जनपद पंचायत लोहण्डीगुडा अध्यक्ष महेश कश्यप, सरपंच चित्रकोट श्रीमती बुटकी कश्यप भी उपस्थित थे।

READ MORE  उदित राज बोले-मोदी की सुरक्षा पर हर रोज 2 करोड़ खर्च, एक चमत्कारी बाबा रख लें, झंझट खत्म | Congress leader Udit Raj came to Raipur trade union program Udit Raj's statement on PM Modi's security
Share this