दुर्ग में दादी-पोती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Share this

दुर्ग न्यूज़, 7 मार्च। पुलगांव थाना अंतर्गत रसमड़ा क्षेत्र के गनियारी गांव में कल देर रात दादी और पोती की निर्मम हत्या कर दी गई है। सुबह सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच कर रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि ग्राम गनियारी के एक घर में दादी और पोती की मौत होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि दोनों की लाश रक्त रंजित है। मृतकों की पहचान गांव की ही राजवती साहू (62 वर्ष) और कुमारी सविता (19 वर्ष) के रूप में हुई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच जांच कर रही है। धारदार हथियार से वार करने से दोनों की मौत हुई है। मृतका आपस में दादी और पोती हैं। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की वीरता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी - विजय शर्मा