घासीदास नगर के विधायक प्रतिनिधि निखिल का घर-घर “लाभार्थी संपर्क अभियान”, कई जनोपयोगी योजनाओं के लिए कर रहे जागरूक

Share this

दुर्ग न्यूज़, 8 मार्च। भारतीय जनता पार्टी वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड 23 घासीदास नगर में विधायक प्रतिनिधि व छाया पार्षद निखिल सोनी ने पूरी टीम के साथ विधायक रिकेश सेन के आदेश पर घर-घर लाभार्थी जनसंपर्क अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत घासीदास नगर वार्ड के प्रत्येक बूथ में जाकर भाजपा की टीम लाभार्थियों से जनसंपर्क करते हुए मोदीजी की जनोपयोगी योजनाओं से मिले लाभ पर वे कैसा महसूस कर रहे हैं, यह जानकारी लेते हुए उन्हें अन्य योजनाओं के बारे में भी जागरूक कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। लाभार्थी संपर्क अभियान में निखिल की टीम में बूथ अध्यक्ष सुदामा चौहान, शब्बीर खान, खेमू लाल निषाद, कोमल वर्मा, राजकुमार वर्मा, अजय केवट, भूपेंद्र साहू, दीपक पासवान, सोनू मांडवी, दिलीप जायसवाल, गजेंद्र धोते भी लोगों से मिलकर जनसंपर्क कर रहे हैं।

Share this
READ MORE  शहरों में शुरू होंगे 12 मिलेट्स कैफै, शानदार व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे शहरवासी