अंतर्राज्यीय तस्कर से 75 लाख का गांजा जब्त,ओडिशा से आ रहा था छत्तीसगढ़

Share this

दुर्ग न्यूज़ (पिथौरा), 8 मार्च। अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर के कब्जे से 150 किग्रा गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 75 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल महासमुन्द की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक OD15 W 7771 को रोका। चालक से पूछताछ करने पर पहले पहल वह गोल-मोल जवाब दे रहा था, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर गाड़ी के डाला में कैरेट के नीचे गांजा रखकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाना बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर 150 किग्रा गांजा बरामद किया।

 

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेषदेव नायक पिता हरा नायक (23 साल) निवासी बरोडामलिहा, जिला अंगुल, ओडिशा बताया। आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।

Share this
READ MORE  पशुचिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रम (बीव्हीएससी एंड एएच) में प्रवेश, कालेज को प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर सकते हैं आवेदक