विकसित भारत की तरह विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित जिला बनाना हैः मुख्यमंत्री साय

Share this

 

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी विभागों की समीक्षा की

 

 

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के विभागवार अधिकारियों से संबंधित विभागों में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य विभाग, उच्च शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वर्तमान में चल रही योजनाओं से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विभागीय अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि विगत 3 महीनों में प्रदेश की सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर जिले को विकसित बनाने का पूरा प्रयास किया है और भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य किया जाए। जिला प्रशासन की तरफ से इस ओर पूर्ण समर्थन दिया जाए। हम सभी लोक सेवक है, हमें लोक सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना है। विकसित भारत की तरह विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित जिला बनाना है। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्त कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से जिम्मेदारी से कार्य करने कहा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि जिले के डीएमएफ फंड का दुरूपयोग न हो। इससे ग्राम पंचायतों को लाभ मिले। ग्रामीणों व किसानों को अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े। सभी कार्यालयों में अधिकारीगण समय पर उपस्थित हो। हर घर में बिजली की तरह ही जल जीवन योजना के अंतर्गत जल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले की सड़क व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। बारिश के पहले जिले के समस्त सड़कों के गड्ढे भरे जाएं।

READ MORE  आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, आरटीआई में खुली पोल, संयुक्त कलेक्टर ने जांच कर नियुक्ति कैंसल करने कहा, महिला एवं बाल विकास विभाग ने नकारा, पीएमओ पहुंचा भिलाई का यह मामला

 

अस्पतालों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। शिक्षा विभाग सुनिश्चित करे कि सभी शिक्षक निरंतर उपस्थित रहें। सभी स्कूलों में न्योता भोजन कार्यक्रम का प्रयोजन हो, जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त पौष्टिक आहार मिले। मनरेगा अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों का तत्काल भुगतान हो। स्वीकृत कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने पीएम आवास योजना से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की और कहा कि आवास का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। निगम व नगर पंचायत की टुकड़ियां बनाई जाए एवं समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने की योजना बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने खाद्य विभाग द्वारा जल्द से जल्द राशन कार्ड का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को राशि का भुगतान, कृषक उन्नति कार्यक्रम व बकाया बोनस राशि के सभी लाभार्थियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला प्रशासन ध्यान दे कि समय पर मिलिंग हो जाए, बारिश में धान खराब न हो।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में कानून व्यवस्था दुरूस्त की जाए। लोगों में कानून का डर बना रहे ताकि अवैध व अनैतिक कार्य न हो। नागरिकों को नए बनने वाले कानूनों की जानकारी होना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शांतिपूर्वक चुनाव कराना सुनिश्चित करे।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने भी विगत 3 महीनों में विभागों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि भारत सरकार के साथ प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन को भी इमानदारी और अनुशासन से कार्य करना है। 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की पूर्ति हेतु हमें मिलकर कार्य करना है। इसके लिए आवश्यक है कि समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों में कार्य व्यवहार अनुशासित हो और किसी भी प्रकार के कार्य लंबित न हो।

READ MORE  बिना विभाग की मंजूरी के काम निजी हाथों में सौंपा; हसील में दलालों का कब्जा | entrusted the work in private hands without the approval of the department; possession of brokers in Hasil

विडियो कान्फ्रेंसिंग में आयुक्त सत्य नारायण राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, आईजी आरपी गर्ग, एसपी जीतेन्द्र शुक्ला, अपर कलेक्टर अरविन्द एक्का, डिप्टी कलेक्टर लवकेश धु्रव एवं जिले समस्त विभागों के प्रमुख अधिकारीगण शामिल हुए।

Share this