छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना

Share this

दुर्ग न्यूज़, 19 मार्च। प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार की शाम आंधी तूफान चली और बारिश भी हुई जिससे तापमान में गिरावट आई। वहीं आज मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दो अलग-अलग ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें अगले 3 घंटे के लिए 6 जिलों और 24 घंटे के लिए 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसके साथ ही कई इलाकों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

 

ऑरेंज अलर्ट जारी कर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 घंटों में प्रदेश के बलरामपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, तेज हवा और ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

 

ऑरेंज अलर्ट जारी कर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ आंधी और ओले गिरने की संभावना है।

Share this
READ MORE  शहीद हेमू कालाणी की वीरता को गीत, कविताओं से बताया; दुर्ग, वैशालीनगर, हाउसिंग बोर्ड में समाज ने किया नमन | Told the bravery of martyr Hemu Kalani with songs and poems; Society bowed down in Durg, Vaishali Nagar, Housing Board