लोकसभा निर्वाचन-2024 : प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा के लिए 11 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन

Share this

दुर्ग न्यूज़ (रायपुर), 29 मार्च। लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के उपरांत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन के लिए अब 11 अभ्यर्थी शेष हैं। प्रथम चरण के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। द्वितीय चरण अंतर्गत महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिये अभी तक किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। द्वितीय चरण अंतर्गत 4 अप्रैल 2024 तक अभ्यर्थी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी और 8 अप्रैल तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। द्वितीय चरण के लिए 26 अप्रैल 2024 को मतदान होगा।

Share this
READ MORE  बड़ी खबर: रामकथा की आड़ में चुनाव प्रचार, कोरबा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को नोटिस