जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर 300 फुट गहरी खाई में गिरी SUV , 10 लोगों की मौत

Share this

दुर्ग न्यूज़, 29 मार्च। रामबन जिले में शुक्रवार को एक एसयूवी फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वाहन श्रीनगर से जम्मू जा रहा था। देर रात करीब सवा एक बजे जिले के बैटरी चश्मा इलाके में एसयूवी 300 फुट गहरी खाई में गिर गई।

अधिकारियों ने बताया कि दस लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान मौके पर हैं। भारी बारिश के बीच 10 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में कार चालक जम्मू के अंब घ्रोथा के बलवान सिंह (47) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपीन मुखिया भैरगंग शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

Share this
READ MORE  PM मोदी ने जगदलपुर में कहा: 5 साल में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया, अब एक ही आवाज आ रही है ‘अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो’