
दुर्ग न्यूज़ (बिलासपुर), 8 अप्रैल। घर में महिला रेल कर्मचारी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मामला दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के बिलासपुर रेल मंडल का है। कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी का घर बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में है। जानकारी के मुताबिक मृतका का पति जिम चलाता है और जब महिला ने सुसाइड किया तो घर पर केवल उनकी 8 वर्षीय बेटी थी। बेटी ने ही अपने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी और फिर घटना की जानकारी मिली।

सूत्रों के मुताबिक मृतका अक्सर पुलिस के पास अपने घरेलू विवाद को लेकर जाती थी और बाद में उनका समझौता हो जाता था। हालांकि पुलिस ने आज मृतका का पीएम किया है, जिसके बाद ही संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझेगी। रेलवे के जानकार बताते है कि मृतका के पति का नाम ओब्राहम हेल है और वह हेमूनगर में जिम चलाता है।

