युवा चौपाल में युवाओं का जोश हाई, लक्ष्मी नगर में घर-घर दस्तक दे विधायक रिकेश सेन रवाना हुए दंतेवाड़ा

Share this

दुर्ग न्यूज़, 8 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वैशाली नगर विधानसभा में विधायक रिकेश सेन जहां दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को जिताने जनसंपर्क के माध्यम से वार्डवार समाज के विभिन्न वर्ग के बीच पहुंच रहे हैं वहीं युवा चौपाल में युवाओं के लिए मोदीजी की जनोपयोगी योजना की जानकारी दे उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने प्रेरित भी कर रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

विधायक रिकेश सेन ने आज सुबह शंकराचार्य कालेज के समीप युवाओं की चौपाल में युवा संपर्क अभियान के दौरान बताया कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में युवा चौपाल लगाकर मतदान की शक्ति एवं मतदान जागरूकता के साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उनके द्वारा दी जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा की युवा इकाई युवा मोर्चा के साथ शहर के हर प्रमुख स्थलों पर अलग-अलग वार्डो में युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न योजनाएं जिनसे युवाओं को सीधा लाभ पहुंच रहा है, से युवाओं को अवगत करवाया जा रहा है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस दौरान दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए युवा संपर्क किया गया।

इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से विधानसभा के वार्ड-9 राजीव नगर और 1 बजे से वार्ड-10 लक्ष्मी नगर में विधायक रिकेश सेन ने भाजपा, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जनसंपर्क किया। श्री सेन ने कहा कि लोगों का उत्साह बता रहा है कि निश्चित तौर पर भाजपा इस बार 400 के पार सीटें लाएंगी। मोदीजी की गारंटी और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार की योजनाएं जनता हाथों हाथ ले रही है। महतारी वंदन योजना ने महिलाओं के बीच मोदीजी की गारंटी को प्रमाणित किया है। युवाओं में मोदीजी की कार्यशैली प्रेरणादायी है और लोग उनके दमदार नेतृत्व को बेहतर बता रहे हैं। जनसंपर्क के पश्चात भाजपा संगठन के निर्देश पर निश्चित कार्यक्रम अनुसार विधायक रिकेश सेन सामाजिक बैठक लेने दंतेवाड़ा रवाना हुए। वो आज रात दंतेवाड़ा और कल जगदलपुर बैठक लेकर कल शाम भिलाई लौटेंगे।

READ MORE  ...तो इसलिए प्यासी तड़प रही है दुर्ग की जनता, बढ़ानी थी पानी की क्षमता, बढ़ा दी टंकियां
Share this