सिविल जजों का प्रमोशन, सात नए डीजे और एडीजे बने 

Share this

दुर्ग सीजेएम पदोन्नत होकर रायगढ़ में पदस्थ 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़ (बिलासपुर), 11 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने वरिष्ठ श्रेणी के सात सिविल जजों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया है। इसके अलावा 70 जजों को स्थानांतरित किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

राज्यपाल सचिवालय की विधि अधिकारी नीरू सिंह को रायपुर, कमर्शियल कोर्ट के रजिस्ट्रार संजय रात्रे को बलौदाबाजार, दुर्ग के सीजेएम संतोष ठाकुर को रायगढ़, अंबिकापुर के सीजेएम नरेंद्र कुमार को रायपुर, बलौदाबाजार की सीजेएम श्यामवती मरावी को दुर्ग, सूरजपुर की सीजेएम सुषमा लकड़ा को सूरजपुर में ही, धमतरी के सीजेएम अनिल प्रभात मिंज को बिलासपुर, रायगढ़ के सीजेएम दीपक कुमार कोसले को दुर्ग स्थानांतरित कर एडीजे बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों से 70 सिविल जजों का स्थानांतरण आदेश भी हाईकोर्ट रजिस्ट्रार की ओर से जारी किया गया है।

Share this
READ MORE  सभी जिलों के संविदाकर्मी कार्यालय छोड़कर निकले, 26 जनवरी के बाद बड़े आंदोलन की तैयारी | 45 thousand employees of all the districts left the office, if they are not regular till 26 then big preparation is done