नक्‍सल समस्या को खत्‍म करने रायपुर में हुई हाइलेवल मीटिंग, गृह सचिव और आईबी प्रमुख ने 10 राज्‍यों के CS, DGP के साथ रणनीति पर की चर्चा

Share this

दुर्ग न्यूज़, 11 अप्रैल। नक्सल समस्या पर केंद्रीय गृह सचिव और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के प्रमुख ने नवा रायपुर पुलिस मुख्यालय में बैठक ली। बैठक दो चरणों में हुई। इसमें पहले चरण में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ के अलावा 10 राज्यों के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी आनलाइन शामिल हुए। बैठक में शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव और नक्सल इलाकों में रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि राजधानी रायपुर में दो दिवसीय दौरे पर गृहसचिव अजय कुमार भल्ला और आइबी के डायरेक्टर तपन कुमार डेका पहुंचे हैं। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में बैठक ली। बैठक दो राउंड में करीब छह घंटे चली। इस बैठक के पहले राउंड में छत्तीसगढ़ समेत आसपास के 10 राज्यों के बड़े अफसर शामिल हुए। इसमें चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी खास तौर पर मौजूद रहे।

नक्सल क्षेत्र में आ रही समस्या पर हुई चर्चा

बैठक के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के प्रमुख अधिकारियों की बैठक ली गई। इसमें नक्सल क्षेत्र में चुनाव के अलावा आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई। साथ ही यह भी पता किया गया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास में किस तरह की बाधाएं आ रही हैं। उन्हें दूर करने पर भी बात हुई।

Share this
READ MORE  मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद डीन को सौंपी चिट्‌ठी,हड़तालियों पर कार्रवाई नहीं करने की चेतावनी भी दी | Junior doctors postpone strike till February 20: After meeting with the Chief Minister, a letter was handed over to the Dean, also warned not to take action against the strikers