दुर्ग में 5 लाख के ब्राऊन शुगर के साथ नागपुर की कुख्यात ड्रग पेडलर पकड़ाई ० लग्जरी कार में आकर दुर्ग-भिलाई में कर रही थी सप्लाई

Share this

दुर्ग न्यूज, 16 अप्रैल। दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ब्राउन शुगर की 235 पुड़िया बरामद की है। जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 5 लाख रुपए है। मामले में नागपुर की कुख्यात ड्रग पेडलर चंदा ठाकुर को दो अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लक्जरी फिएट लिनिया कार में आकर दुर्ग-मिलाई क्षेत्र में ब्राउन शुगर की सप्लाई करते थे। आरोपी महिला नागपुर में नारकोटिक्स के मामले में कई बार जेल जा चुकी है।

जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में कार्रवाई की गई। पदमनाभपुर पुलिस को 14 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि चंदा ठाकुर निवासी नागपुर महाराष्ट्र के अपने दामाद मनोज राहंगडाले व ड्राइवर यासीन शेख के साथ दुर्ग शहर आकर ग्रीन चौक निवासी प्रेम ठाकुर को ब्राउन शुगर की पुडिया बेच रहे हैं। सूचना पर थाना पद्मनाभपुर स्टाफ मौका स्थल केन्द्रीय जेल दुर्ग केन्टीन के पास रवाना हुआ। मौका स्थान पर पहुँचकर मुखबिर की निशानदेही पर घेराबंदी कर केन्द्रीय जेल दुर्ग, केन्टीन के पास खड़े आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में इनका नाम 1. चंदा प्रदीप ठाकुर पति स्व प्रदीप ठाकुर, उम्र-60 वर्ष, पता- इतवारी रेलवे स्टेशन, शाद अस्पताल के पास नागपुर, शांतिनगर (महाराष्ट्र) 2. मनोज राहंगडाले पिता बिसराम राहंगडाले, उम्र 36 वर्ष, पता- इतवारी रेल्वें स्टेशन, शाद अस्पताल के पास नागपुर, शांतिनगर रोड, थाना शांतिनगर, जिला नागपुर, (महाराष्ट्र) 3. यासीन शेख पिता नजीब शेख, उम्र -36 वर्ष, कलमना बस्ती, भवानी आटा चक्की के पास, चित्रशाला नगर थाना कलमना, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) 4. प्रेम ठाकुर पिता विजय ठाकुर, उम्र -25 वर्ष, पता स्टेशन रोड ओवर ब्रिज के नीचे, ग्रीन चौक, रेशमा घोड़ी सॉज, थाना मोहननगर, जिला दुर्ग, (छग) का होना बताए। आरोपियों की तलाशी लेने पर इनके कब्जे से अलग-अलग कुल 235 नग नीला व सफेद कागज में लपेटे हुए मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद किया। जिसका अंतराष्ट्रीय बाजार मूल्य 5 लाख तथा बिक्री की नगदी रकम 25 हजार रूपये व चार नग अलग-अलग कम्पनी के मोबाइल, 1 मेहरून कलर की फियेट कार क्रमांक एमएच /49/यू /0994 को जब्त किया गया है। आरोपी से ब्राउन शुगर रखने व लाने के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि करीब एक सप्ताह पहले नागपुर (महाराष्ट्र) रेलवे स्टेशन के पास गली में एक बेनाम व्यक्ति से 150 रूपये प्रति पुड़िया के हिसाब से कुल 235 नग पुडिया ब्राउन शुगर खरीदा था जिसे दुर्ग शहर में लाकर केन्द्रीय जेल दुर्ग केन्टीन के पास 250 रूपये प्रति पुडिया के हिसाब से बेच रहे थे। जिसमें 100 पुडिया बेच दिया था जिसकी बिक्री नगदी रकम 25 हजार रूपये एवं शेष 135 पुडिया ब्राउन शुगर मे से 56 पुड़िया आरोपिया चंदा ठाकुर के कब्जे से, 40 पुड़िया मनोज राहंगडाले के कब्जे से, तथा 39 पुडिया आरोपी यासिन शेख के कब्जे से बरामद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Share this
READ MORE  फ्लाईओवर के पिलर्स भी वर्टिकल प्लांटेशन से और रौशनी से जगमगाएंगे-कलेक्टर