बस्तर में पहले चरण का मतदान: सुबह से ही लोगों की लगी लाइन

Share this

दुर्ग न्यूज़ (जगदलपुर), 19 अप्रैल। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के पहले चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने मतदान शुरू होते ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने मतदान से पहले मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

 

सुकमा में कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने भारी मतों से जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि बस्तर में मौदी मैजिक नहीं दादी मैजिक चला है। उन्होंने जीत के बाद सबसे पहले पोलावरम बांध का मुद्दा सुलझाने और सुकमा तक रेल लाइन लाने की बात कही। वहीं बीजेपी प्रत्याशी ने अपने गृहग्राम कलचा में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे मतदान करने के लिए रवाना हुए।

 

बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट संसदीय क्रमांक -10 में 8 विधानसभा और 6 जिले शामिल हैं। इन 8 विधानसभा में जगदलपुर, बस्तर, चित्रकोट, कोण्डागांव, नाराय़णपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाडा शामिल है. जगदलपुर विधानसभा के 175 मतदान केंद्रों में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं बस्तर विधानसभा में 8 से 5 बजे तक मतदान होगा।

 

इसके अलावा जगदलपुर विधानसभा के 72 मतदान केंद्र सहित चित्रकोट विधानसभा, बीजापुर विधानसभा, दंतेवाड़ा विधानसभा, कोंडागांव विधानसभा, नारायणपुर विधानसभा और सुकमा विधानसभा में सुबह 7 से लेकर दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

 

11 बजे तक 28 प्रतिशत वोटिंग 

 

बस्तर लोकसभा सीट में 11 बजे तक 28 प्रतिशत वोटिंग हुई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर सीट के लिए वोटिंग चल रही है। पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार लगी है। इस बार बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा-कांग्रेस सहित 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता इनमें से अपना सांसद चुनेंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। पिछली बार इस सीट पर 71.64% वोटिंग हुई थी। मतदान के लिए 1961 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

 

UBGL ब्लास्ट में जवान घायल 

READ MORE  राज्यपाल अनुसुइया उइके ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण; योगदान को किया याद | Governor Anusuiya Uike unveiled the statue of Martyr Veer Narayan Singh; remember the contribution

 

सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा, बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Share this