दुर्ग न्यूज़, 24 अप्रैल। रेलवे की ओर से यात्री सुविधाओं के लिए किया जा रहा विस्तार यात्रियों के लिए ही मुसीबत बनता जा रहा है। बीते दिनों रेलवे द्वारा रायपुर मंडल के अंतर्गत रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना और कुम्हारी के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और अन्य अपग्रेडेशन कार्य के चलते 19 गाड़ियां रद्द की गई थी। इसके बाद अब एक बार फिर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला किया है।
रेलवे के अनुसार, दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद रेल मण्डल के काजीपेट जंक्शन कोंडापल्ली सेक्शन और विजयवाड़ा रेल मण्डल के विजयवाड़ा-गोधरा जंक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य जाएगा, जिसके चलते नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का भी परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाड़ी :-
1, 4, 8, 11, 15, 18 और 22 मई, 2024 को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29 अप्रैल, 2, 6, 9, 13, 16 और 20 मई, 2024 को कोचुवेलि से चलने वाली 22648 कोचुवेलि-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां-
28 अप्रैल, 9, 15 और 21 मई, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20805 विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-विजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
28 अप्रैल, 09, 15 और 21 मई, 2024 को नई दिल्ली चलने वाली गाड़ी संख्या 20806 नई दिल्ली- विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-विजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
दिनांक 2, 9 और 16 मई, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली 20803 विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-विजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
28 अप्रैल, 5 और 19 मई, 2024 को गांधीधाम से चलने वाली 20804 गांधीधाम-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
28 अप्रैल, 5 और 19 मई, 2024 को पुरी से चलने वाली 20819 पुरी-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
1, 8 और 15 मई, 2024 को ओखा से चलने वाली 20820 ओखा-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
29 अप्रैल, 3, 6, 10, 17 और 20 मई, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 12803 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
दिनांक 28 अप्रैल, 1, 5, 8, 15 और 19 मई, 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12804 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
