AAP के थीम सॉन्ग पर EC की रोकः बोला- तानाशाही शब्द को हटाएं, आप ने लगा दी आरोपों की झड़ी

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 29 अप्रैल। आदमी पार्टी के थीम सॉन्ग पर चुनाव आयोग ने आपत्ति जताई है। EC ने इन शब्दों को हटाएं बिना जारी नहीं करने की चेतावनी दी है। थीम सॉन्ग पर रोक लगाने को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर आरोपों की झड़ी लगा दी। आतिशी ने दावा करते हुए कहा कि तानाशाही सरकारों में विपक्षी पार्टियों को प्रचार करने से रोका जा रहा है। आज यही हुआ है। बीजेपी के इशारे पर निर्वाचन आयोग ने आप के कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगा दी है।

 

आप नेता आतिशी ने कहा कि जब बीजेपी ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर विपक्ष के नेताओं को जेल में डालते हैं तो उससे चुनाव आयोग को आपत्ति नहीं होती। अगर हम इसे अपने गाने में लिख दें तो चुनाव आयोग को आपत्ति होती है।

 

आतिशी के कहा कि बीजेपी तानाशाही करे वो सही है। वहीं उसके बारे में कोई प्रचार करे, वो गलत है। आम आदमी पार्टी की थीम सॉन्ग के पूरे गाने में बीजेपी का नाम नहीं है, लेकिन चुनाव आयोग कहता है कि अगर आप तानाशाही शब्द का इस्तेमाल करती हैं तो आप सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

 

आतिशी ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस का बैंक अकाउंट सील किया और अब आम आदमी पार्टी के सॉन्ग पर रोक लगाई है, इसका साफ मतलब है कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। ऐसा न हो कि 2024 के चुनाव को लोग ऐसे याद करें कि ये वो चुनाव था, जिसमें लोकतंत्र की हत्या हो गई। क्या चुनाव आयोग चाहता है कि ईडी और सीबीआई का राजनीतिकरण सामने न आए। सच यह है कि तानाशाही सरकारों में विपक्षी पार्टियों को प्रचार करने से रोका जाता है। आज यही हुआ है।

READ MORE  हेराल्ड केस में राहुल गांधी के खिलाफ अरूण वोरा की कड़ी प्रतिक्रिया, ... तो क्या राहुल गांधी, पवन बंसल और मल्लिकार्जुन खड़के ने ईडी को झूठा बयान दिया?
Share this