राहुल गांधी रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा अमेठी से लड़ेंगे चुनाव

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 03 मई। तमाम हलचलों के बाद कांग्रेस ने शुकवार को सर्वाधिक हाईप्रोफाइल संसदीय सीट रायबरेली से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अमेठी से किशोरीलाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज यहां बताया कि राहुल गांधी रायबरेली और किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। इसी के साथ रायबरेली और अमेठी सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवारी को लेकर अटकलों पर विराम लग गया। भाजपा ने स्मृति ईरानी को अमेठी से फिर से चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पार्टी ने एक बयान में बताया कि गांधी परिवार के करीबी माने जाने किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। शर्मा वह प्रमुख व्यक्ति हैं, जिन्होंने गांधी परिवार की गैर-मौजूदगी में दोनों प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों का काम-काज संभाला। दोनों उम्मीदवार शुक्रवार को अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इन दोनों सीट पर सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होगा, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन शुक्रवार यानी आज है।

Share this
READ MORE  CG Breaking: 6 IAS अफसरों की नवीन पदस्थापना