
दुर्ग न्यूज, 8 मई। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ वोट डाले हैं। कुल 73.68% फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे ज्यादा 81.98%वोट पाटन विधानसभा क्षेत्र में तथा सबसे कम 64.32% मतदान भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में 60% से अधिक वोट डाले गए हैं। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा।

