दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में 67.34 % मतदान

Share this

दुर्ग न्यूज़, 7 मई। लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण हुआ। मतदान के प्रति शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का भारी उत्साह देखा गया। वे स्वस्फूर्त मतदान हेतु मतदान केन्द्रों में पहुंचे एक ओर जहां नये युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति ललक थी, वहीं वृद्धजन एवं महिलाएं भी पीछे नहीं थीं। शहरी क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया था। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदान दलों को पुलिस प्रशासन द्वारा बेहतर सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रारंभिक संकलित जानकारी अनुसार जिले में 67.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा अंतिम जानकारी संकलित की जा रही है। दुर्ग लोकसभा अंतर्गत विधानसभा पाटन में 71.23 प्रतिशत, दुर्ग ग्रामीण में 69.49 प्रतिशत, दुर्ग शहर में 63.78 प्रतिशत, भिलाई नगर में 59.86, वैशालीनगर में 63.84 प्रतिशत, अहिवारा में 68.48, साजा में 69.01 प्रतिशत, बेमेतरा में 71.33 तथा नवागढ़ में 69.06 प्रतिशत अंतिम 5 बजे तक की स्थिति में प्रतिशत प्राप्त हुई है। अंतिम रूप से मतदान का प्रतिशत सभी मतदान केन्द्रों से संकलित होने पर अधिकृत रूप से जारी किया जाएगा।

Share this
READ MORE  रायपुर में पकडी़ गई 3 करोड़ की विदेशी सिगरेट, 4 आरोपियों से हो रही पूछताछ