रायपुर में पकडी़ गई 3 करोड़ की विदेशी सिगरेट, 4 आरोपियों से हो रही पूछताछ

Share this
दुर्ग, 13 जनवरी। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने रायपुर मेंं बड़ी कार्रवाई की है। डीआरआई ने लगभग तीन करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी सिगरेट की तस्करी करने के आरोप में चार लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। डीआरआइ की ओर से जारी बयान के अनुसार, आरोपितों के पास से फ्रांस के पेरिस की 30 लाख सिगरेट मिली है।

डीआरआई रायपुर इकाई को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी सिगरेट ले जाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमेें एचडीपी (हाई डेंसिटी पालिथीन) बैग में पैक पेरिस ब्रांड की तस्करी की गई सिगरेट जब्त की गई। डीआरआइ ने ट्रक चालक और सहकर्मी को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपितोें को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले भी डीआरआइ रायपुर इकाई के अधिकारियों ने लगभग 4.16 लाख विदेशी सिगरेट जब्त की थी। सूत्रों से मुताबिक ये काला कारोबार किसी सफेदपोश नेताओं के सहारे चल रहा था। और मुखबिरों के चलते इस तरह की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Share this
READ MORE  तालाब के पास मिला शव, दो दिन से थे लापता बीएसपी रिटायर्ड कर्मी