चुनाव के दौरान आप सभी से मिला स्नेह और समर्थन मेरे जीवन भर की पूंजी – सरोज पांडेय

Share this

दुर्ग न्यूज़, 9 मई। कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने मतदान के समापन के पश्चात कोरबा लोकसभा क्षेत्र के मतदाता एवं वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ता भाई-बहनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने मतदान के दिन प्रात: कोरबा स्थित मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर कोरबा शहर के विभिन्न बूथ का दौरा कर कार्यकर्ताओं से हाल-चाल जाना और वोटिंग की स्थिति के बारे में लगातार जानकारी लेती रही और उन्हें मार्गदर्शन देती रही।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सुश्री पांडेय ने कहा कि टिकट की घोषणा के बाद से ही कोरबा पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित भारतीय जनता पार्टी एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का असीम स्नेह एवं समर्थन प्राप्त हुआ। उन्होंने रात दिन कठिन परिश्रम कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कराया और फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।

सरोज पांडेय ने कहा कि जनसंपर्क रैली एवं आम सभा के दौरान जनमानस से मिला स्नेह और समर्थन भी मेरी जीवन भर की पूंजी है। मैं कोरबा लोकसभा क्षेत्र के समस्त मतदाता, वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का हृदय से साधुवाद ज्ञापित करती हूं।

Share this
READ MORE  बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 11, फरार ट्रक चालक की सरगर्मी से तलाश