BALCO से रवाना 1.80 करोड़ का एल्युमीनियम रास्ते से गायब, दो ट्रक माल गुजरात नहीं पंहुचा

Share this

दुर्ग न्यूज़ (कोरबा), 11 मई। बालको से निकला अल्युमीनियम गंतव्य पर नहीं पहुंचा। एक करोड़ 80 लाख रुपए का अल्युमीनियम रास्ते से गायब हो जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराया गया है।

रिपोर्टकर्ता बनी सिंह, ईस्ट इंडिया ट्रांसपोर्ट एजेन्सी रायपुर में मैनेजर के पद पर काम करता है। रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 21 अप्रैल को ट्रक नंबर GJ 12 BX 9094 के ड्रायवर जीत पटेल द्वारा 29.280 MT एल्युमीनियम ट्रक पर लोड कर ईस्टर लाइट पावर ट्रांसमिसन लिमिटेड सिलवासा गुजरात में एल्युमीनियम को खाली करने के लिए निकला था जो आज तक वहां नहीं पहुंचा हैं। ट्रक पर लोड एल्युमीनियम की कीमत 8991742/- रूपये एवं 22 अप्रैल को ट्रक GJ 17 XX 0542 के ड्रायवर अरविंद द्वारा ट्रक में 29.334 MT एल्युमीनियम जिसकी कीमत 9008325/- रूपये है। इसे बालको प्लांट से एल्युमीनियम लोड कर ईस्टर लाइट पावर ट्रांसमिसन लिमिटेड सिलवासा गुजरात में एल्युमिनियम को खाली करने के लिए निकले है, जो आज तक वहां नहीं पहुंचे हैं। कम्पनी के लोगों को ऐसा पता चला है कि उक्त दोनों ट्रकों के ड्रायवर जीत पटेल एवं अरविंद द्वारा अपराधिक विश्वासघात करते हुए ट्रकों पर लोड एल्युमीनियम को बालको प्लांट से ले जाकर सिलवासा डिलवरी करना था वहां न ले जाकर कंपनी के साथ विश्वासघात करते हुए अन्यत्र स्थान पर ले जाकर बिक्री कर दिया गया है। प्रार्थी के आवेदन पर बालकोनगर थाना में धारा 406 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Share this
READ MORE  विशेष अदालत में पेश कर मांगी रिमांड, कोल स्कैम और मनी लांड्रिंग के हैं आरोपी | ED caught two mineral officials: Remand sought by appearing in special court, arrest in money laundering case of coal transport