नशे का बड़ा सौदागर चढ़ा सुपेला पुलिस के हत्थे, अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े होने के मिले संकेत, नशीली दवाईयों का जखीरा एवं स्कूटी जब्त

Share this


भिलाई नगर, 4 मई। एसपी डाॅ. अभिषेक पल्लव द्वारा नशीली दवाईयों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नशीली दवाईयों के बिक्री करने वाले व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनकी गतिविधियों पर निगाह रखते हुए सुपेला पुलिस की टीम ने प्रियदर्शनी परिसर पश्चिम के पास एक व्यक्ति को नशीली दवाई के जखीरे समेत धरदबोचा है।
सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि संदेहियों के आने वाले स्थान के आस-पास सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात कर निगाह रखी जा रही थी, इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही के कब्जे से (स्पेसकोर-वीओएच प्लस) कैप्सूल का एक पार्सल कार्टून जिसमें कुल 9 हजार 24 नग एवं एक स्कूटी एक्सेस सीजी 07 बीआर 3320 को जब्त किया गया है। आरोपी अब्दुल अलीम को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्यवाही से नशीली दवाईयों का व्यापार करने वाले लोकल नेटवर्क के एक बड़ी कड़ी को पुलिस ने ध्वस्त करने में सफलता पाई है। आरोपी से पुछताछ में हुए खुलासे से उम्मीद है कि बहुत जल्द दुर्ग जिले के नशे के सौदागरों के लोकल नेटवर्क के साथ-साथ अंतर्राज्यीय गिरोह को भी पकड़ने में पुलिस को सफलता मिलेगी। आरोपी के खिलाफ धारा 8, 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तार आरोपी अब्दुल अलीम (25 वर्ष) निवासी हुडको एमआईजी 1/94 भिलाई को गिरफ्तार किया गया है।

Share this
READ MORE  भिलाई में हरियाली अभियान,10 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य, व्यापक पौधरोपण करने निगम में हुई बैठक