भिलाई में घर से लाखों के जेवरात, सोने के बिस्किट चोरी

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज,  17 जनवरी। वैशाली नगर के बेकरी व्यवसायी मंगेश डिंगा के बडे़ भाई के विवेकानंद कालोनी स्थित निवास पर धावा बोल अज्ञात चोर 8 सोने की चुडी़, 2 सोने की चेन, 29 सोने की अंगूठी, 10 सोने के बिस्कीट, 2 सोने का टाप्स, 2 डायमंड का टाप्स, 8 चांदी का सिक्का चोरी कर निकल भागे हैं। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच मौका मुआयना बाद वैशाली नगर थाना में धारा 380 व 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
वैशाली नगर थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि मंगेश डिंगा के बडे़ भाई प्रकाश डिंगा प्लाट नं. 21 सड़क नं. 32 सुपरिणय भवन के सामने विवेकानंद कालोनी निवासी करीब 5-6 दिन पूर्व अपनी पत्नी व बेटी के साथ दिल्ली गये हैं। उनका लडका तरूण व उसकी पत्नी निकिता घर पर थीं। 15 जनवरी की सुबह 11 बजे तरूण व निकिता दुर्ग गए हुए थे। 16 को सुबह 9 बजे वापस घर लौटे तो दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा मिला। आलमारी का लाॅकर तोड़ चोर 8 नग सोने की चुडी़ वजन 100 ग्राम, 2 नग सोने की चेन वजन 60 ग्राम, 29 सोने की अंगूठी, 10 सोने के बिस्किट, 2 सोने का टाप्स, 2 डायमंड टाप्स, 8 नग चांदी का सिक्का ले गए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बेटियों को इंसाफ दिलाने नागरिक उतरे सड़क पर, आंदोलनरत पहलवानों को समर्थन देने भिलाई में प्रदर्शन