दुर्ग जिले में चुनाव ड्यूटी पर लगे अधिकारी-कर्मचारियों को 58.85 लाख का मानदेय भुगतान

Share this

दुर्ग न्यूज़, 14 मई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन में मतदान के उपरांत ड्यूटी पर तैनात रहे अधिकारी-कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। इस चुनाव में कुल 1509 मतदान केन्द्रों में मतदान दल के कुल 6036 अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान सेवा देने हेतु मानदेय का भुगतान हुआ है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीके दुबे से मिली जानकारी के अनुसार पीठासीन अधिकारी को 1200 रूपए की दर से एवं मतदान अधिकारी 1, 2 एवं 3 को 900 रुपए की दर से कुल राशि 58 लाख 85 हजार 100 रूपए का भुगतान उनके बैंक खाते में 13 मई को किया गया है। यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी के बैंक खाते में मानदेय की राशि जमा नहीं होती है तो वे अपना आवेदन जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय दुर्ग में प्रस्तुत कर सकते हैं एवं सहायता के लिये जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग के कॉल सेन्टर हेल्पलाईन नंबर 1950 तथा कन्ट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर 0788-2210180 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share this
READ MORE  बजरंगियों ने थिएटर में बंद करवाई मूवी, फिल्म का बैनर उतारा, सड़क पर जलाए पोस्टर