गुढ़ियारी बिजली गोदाम में अग्निकांड: 50 करोड़ का हुआ नुकसान, जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

Share this

दुर्ग न्यूज़, 20 मई। राज्य विद्युत वितरण कंपनी के गुढ़ियारी स्थित गोदाम में अग्निकांड की रिपोर्ट जांच समिति ने सौंप दी है। पांच अप्रैल को अग्निकांड की घटना के बाद छह सदस्यीय समिति ने लगभग 50 करोड़ रुपये नुकसान का आंकलन किया है। साथ ही घटना के जिम्मेदारों के विषय में भी टिप्पणी की है। अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट के आधार पर सभी पहलुओं पर विचार करते हुए घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही की जाएगी। गोपनीय रिपोर्ट में यह जिक्र है कि आगजनी पूर्वनियोजित नहीं बल्कि सुरक्षा में लापरवाही का नतीजा है। इसकी वजह से गोदाम में रखे ट्रांसफार्मर पूरी तरह खाक हो गए। जांच समिति की यह रिपोर्ट कंपनी के प्रबंधक एचआर को प्रस्तुत की गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

समिति की रिपोर्ट के बाद प्रबंधक-एचआर ने इस रिपोर्ट को विद्युत वितरण कंपनी के एमडी-चेयरमेन के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है, जिसके बाद समिति की अनुशंसा के बाद जिम्मेदारी पर कार्यवाही की प्रक्रिया जारी है। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट के आधार पर घटना के दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर निलंबन की भी गाज गिर सकती है। गौरतलब है कि रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय के गोदाम में रखे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाके बाद वहां भीषण आग लग गई थी। गोदाम में रखे 1,500 ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए। गोदाम में करीब 6,000 ट्रांसफार्मर रखे हुए थे।

Share this
READ MORE  रविवि राज्य का सबसे पुराना और सबसे बड़ा विश्वविद्यालय: भूपेश, दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री