रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने अपरेंटिस पदों पर निकाली भर्ती, 31 मई के पहले ऐसे करें आनलाईन आवेदन

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 26 मई। डीआरडीओ यानि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। डीआरडीओ अपरेंटिस की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इस महीने 31 तारीख को समाप्त करेगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अब तक डीआरडीओ भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर 31 मई, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य डिफेंस मेटलर्जिकल रिसर्च लैबोरेटरी, हैदराबाद में कुल 127 अपरेंटिस पदों को भरना है।

आपको बता दें कि यहां फिटर-20 पद, टर्नर-8 पद, मशीनिस्ट-16 पद, वेल्डर-4 पद, इलेक्ट्रीशियन-12 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स-4 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट-60 पद, बढ़ई-2 पद और बुक बाइंडर का 1 पद रिक्त है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में अपरेंटिस पदों भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेडों में आईटीआई पास होना जरूरी है। इसके आलावा केवल नियमित उम्मीदवार के रूप में एनसीवीटी और एससीवीटी से आईटीआई योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर ‘करियर’ पर क्लिक करें। यहां Application for engagement of Apprentices for the FY 2024-25 in DMRL, Hyderabad लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद एप्लिकेशन पर क्लिक करें। अब आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और निजी स्कूल की छुट्टियां 26 जून तक बढ़ी, भीषण गर्मी के चलते CM ने दिए आदेश