उमरपोटी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत, दो घायल   

Share this

दुर्ग न्यूज़, 29 मई। दुर्ग ज़िले के नेवई थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। उमरपोटी रोड पर दो बाइक सवार आमने-सामने से भिड़ गए। घटना में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। नेवई पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नेवई थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैंप-1 शास्त्री नगर निवासी खिलेश सिन्हा और उसका साथी दिलीप निषाद उमरपोटी से लौट रहे थे। इस दौरान मरोदा का रहने वाला जीतू निषाद अपने दो साथियों के साथ उमरपोटी की ओर जा रहा था। दोनों की तेज रफ्तार बाइक एक दूसरे से आमने-सामने टकरा गई।

 

हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी और उसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

अस्पताल पहुंचने के बाद तीन युवकों की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। पुलिस के अनुसार हादसे में मरने वालों में कैंप -1 शास्त्री नगर निवासी खिलेश सिन्हा, दिलीप निषाद तथा दूसरे बाइक का चालक मरोदा निवासी जीतू कुमार निषाद शामिल हैं।

 

जीतू निषाद के साथ बाइक पर सवार दो युवक घायल हैं। तीनों मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Share this
READ MORE  धमतरी विधायक रंजना साहू का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, ट्रक को साइड देते समय हुआ हादसा